Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 : बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम ने राज्य के सामान्य वर्ग, ईडब्लूएस एवं पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना” है।
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का उद्देश्य सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
आज हम आपको इस लेख में हम बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए लाभ, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, और इससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इसलिए आप सभी स्टूडेंट्स इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का उद्देश्य : Objective of Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के सामान्य वर्ग, ईडब्लूएस एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित और आर्थिक मदद करना है।
- बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत छात्रों को प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद ₹50,000/- प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना से उन छात्रों को मदद मिलती है जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी तैयारी को जारी रखने में असमर्थ होते हैं।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लाभ : Benefits of Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
- इस योजना के तहत छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ₹50,000/- प्रदान की जाती है।
- बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासियों को दी जाती है।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए पात्रता : Eligibility for Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्लूएस एवं पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ केवल उन छात्रों को ही दिया जाएगा, जिन्होंने सिविल सेवा या अन्य प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पास की हो।
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्राओं को प्रमाण पत्रों के माध्यम से अपनी पात्रता साबित करना जरुरी है।
- BPSC द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उर्तीण होना चाहिए।
- किसी भी अभ्यर्थी को सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ एक ही बार देय होगा।
- पूर्व से किसी भी सरकारी / लोक उपक्रम/राज्य सरकार द्वारा वित्त संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यरत / नियोजित अभ्यर्थी को बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां : Important Date for Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए BPSC 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उर्तीण सामान्य वर्ग, ईडब्लूएस एवं पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज : Required Documents for Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
- आधार कार्ड,
- निवास प्रमाण पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र,
- प्रतियोगी परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र,
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? : How to apply online for Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025?
- बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट पर “मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको “नया पंजीकरण” (New Registration) पर क्लिक करके और अपनी जानकारी दर्ज करना होगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- अब आपको लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही सही भरना होगा।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में, आपको आवेदन को सबमिट करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Important Links for Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें
2 thoughts on “Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 : इन स्टूडेंट्स को बिहार सरकार देगी 50000, ऑनलाइन शुरू”