Azim Premji Scholarship Scheme 2026: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे Azim Premji Scholarship Scheme के बारे मे, भारत सरकार ने युवाओं के लिए उच्य शिक्षा प्राप्त करने के अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना लाई है। आज के समय में उच्च शिक्षा हासिल करना कई छात्रों के लिए आर्थिक कारणों से मुश्किल हो जाता है।
खासकर ग्रामीण इलाकों, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में Azim Premji Scholarship Scheme 2026 उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है, जो आगे पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन लेकिन पैसों की कमी के कारण वे आगे की पढ़ाई छोड़ देते है।
Azim Premji Scholarship Scheme क्या है?
Azim Premji Scholarship एक निजी छात्रवृत्ति योजना है, जिसे Azim Premji Foundation द्वारा आयोजित किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि कोई भी छात्र सिर्फ पैसों की वजह से अपनी पढ़ाई न छोड़े।
Azim Premji Scholarship Scheme में कितने रुपए तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं?
Azim Premji Scholarship के तहत छात्रों को हर साल ₹30,000 से ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। यह राशि छात्रों की ट्यूशन फीस, किताबें, हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
Azim Premji Scholarship में कौन-कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं?
Azim Premji Scholarship में निम्न छात्र आवेदन कर सकते है जो इस प्रकार से है
- जो भारत के नागरिक हों।
- जो 12वीं पास कर ली हो।
- किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में UG या PG कोर्स में दाखिला लिया हो।
- जिनकी पारिवारिक आय सीमित हो।
- पढ़ाई में नियमित और अनुशासित हों।
- यह छात्रवृत्ति खासतौर पर सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता देती है।
Azim Premji Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
Azim Premji Scholarship Scheme में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन राखी गई है जो इस प्रकार से है
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर जाये।
- Scholarship section में जाकर आवेदन करे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म भर लेने के बाद दिए गए फॉर्म रसीद को सुरक्षित रखे।
Azim Premji Scholarship scheme में आवेदन करने के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए?
जरूरी दस्तावेज जैसे –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज एडमिशन प्रूफ
- बैंक पासबुक इत्यादि।
निष्कर्ष
Azim Premji Scholarship Scheme 2026 उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो मेहनत और लगन से पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यह योजना न सिर्फ पढ़ाई का खर्च उठाती है, बल्कि छात्रों को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की ओर भी ले जाती है।




