Home Blog Page 11

NMMS Scholarship 2026: सरकार दे रही है ₹12000 रुपये

NMMS Scholarship 2026 Update: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे NMMS Scholarship के बारे में, जैसा हम सभी जानते है कि कई छात्र अपनी आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते ही , इसी स्थिति को सुधारने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से NMMS Scholarship (National Means-cum-Merit Scholarship) 2026 चलाई जा रही है। यह स्कॉलरशिप कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को हर साल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि पैसों की कमी के कारण कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।

NMMS Scholarship क्या है?

NMMS यानी National Means-cum-Merit Scholarship योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 में की थी। NMMS योजना का मुख्य उद्देश्य 8वीं कक्षा के बाद ड्रॉपआउट रेट को कम करना और मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

NMMS Scholarship योजना का क्या क्या लाभ है?

NMMS Scholarship योजना का लाभ इस प्रकार से है –

  • छात्र को ₹12,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप देना।
  • कक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 तक सहायता।
  • पैसा सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ।
  • पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद भी दी जाती है।

NMMS Scholarship 2026 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

जो छात्र NMMS Scholarship के तहत लाभ लेना चाहते है-

  • योग्यता कम से कम 7वीं में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों।
  • SC / ST छात्रों को 5% की छूट दी जाती है।
  • प्राइवेट स्कूल के छात्र इस योजना लाभ नहीं ले सकते।
  • छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय ₹3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

NMMS Scholarship में परीक्षा का क्या है पैटर्न?

NMMS Scholarship में परीक्षा दो भागो में होती है, आइए जानते हैं आसान भाषा में –

  • पहले परीक्षा की बात करे तो इसमें MAT (Mental Ability Test ) का पेपर होता है। विषय की बात करे तो रीजनिंग, लॉजिकल सोच, एनालॉजी, सीरीज आदि की होती है।इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 90 होती है।
  • अब पेपर 2 की बात करे तो SAT ( Scholastic Aptitude Test ) की होती है। इसमें विषय गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाती हैं। इसमें प्रश्नों की संख्या 90 होती है।

खास बात यह है इसमें दोनों परीक्षा का प्रश्न obective टाइप के होते है।

NMMS Scholarship 2026 चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

NMMS Scholarship 2026 चयन प्रक्रिया की प्रक्रिया राज्य स्तर पर की जाती है।

  • MAT और SAT दोनों में न्यूनतम 40% अंक (SC/ST के लिए 32%) जरूरी मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है।

NMMS Scholarship 2026 आवेदन प्रक्रिया क्या है?

NMMS स्कॉलरशिप का आवेदन आमतौर पर राज्य शिक्षा विभाग की वेबसाइट या राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाता है।

  • आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज:
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

NMMS Scholarship 2026 क्यों जरूरी है?

आज भी देश में लाखों छात्र सिर्फ पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। NMMS स्कॉलरशिप ऐसे ही छात्रों के लिए एक मजबूत सहारा है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप या आपका बच्चा पढ़ाई में मेहनती है और आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो NMMS Scholarship 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। सही समय पर आवेदन करें, परीक्षा की तैयारी करें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।

8th Pay Commission Latest Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी उम्मीद, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

8th Pay Commission latest Update; नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे 8th Pay Commission के बारे में , केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की है। भारत सरकार के लाखों कर्मचारीयों और पेंशनभोगीयों का काफी लंबे समय से 8th Pay Commission का इंतज़ार कर रहे हैं। सभी वेतन आयोग की तरह इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी सैलरी, भत्तों और पेंशन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन समय-समय पर सामने आ रहे संकेतों और चर्चाओं ने कर्मचारियों की उम्मीदों को और बढ़ा बना दिया है।

8th Pay Commission की ज़रूरत क्यों महसूस हो रही है?

7वें वेतन आयोग को लागू हुए बहुत साल हो चुके हैं। इस दौरान महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रोज की ज़रूरतें, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल खर्च और घर का किराया—सब कुछ पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में मौजूदा वेतन ढांचा कर्मचारियों की जरूरतों को पूरी तरह पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार 8th Pay Commission लागू करने की मांग उठ रही है।

सरकार की ओर से अब तक क्या संकेत मिले हैं?

सरकार ने भले ही 8th Pay Commission को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा न की हो, लेकिन यह माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में इस पर चर्चा तेज हो सकती है। आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। 7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू हुआ था, ऐसे में 2026 के आसपास 8th Pay Commission से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

8th Pay Commission सैलरी में कितना मुनाफा हो सकता है?

अगर पुराने वेतन आयोगों के पैटर्न को देखा जाए, तो इस बार भी अहम भूमिका निभाएगा। कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद है कि नया फिटमेंट फैक्टर मौजूदा फैक्टर से बेहतर होगा, जिससे बेसिक सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। सैलरी बढ़ने के साथ-साथ DA, HRA और दूसरे भत्तों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

8th Pay Commission पेंशनभोगियों के लिए क्या रहेगा खास?

8th Pay Commission से पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हर वेतन आयोग के साथ पेंशन में संशोधन किया जाता है, जिससे रिटायर्ड कर्मचारियों की आय में सुधार होता है। बढ़ती उम्र और मेडिकल खर्चों को देखते हुए पेंशन में बढ़ोतरी पेंशनभोगियों के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है।

निष्कर्ष

8th Pay Commission फिलहाल चर्चा और उम्मीदों का विषय बना हुआ है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। अगर आने वाले समय में इस पर आधिकारिक ऐलान होता है, तो यह लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर साबित हो सकती है। तब तक कर्मचारियों को धैर्य के साथ सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा।

Bihar Gyandeep Portal Registration 2026: छात्रों के लिए एक बड़ी पहल

Bihar Gyandeep Portal Registration: नमस्कार दोस्तों यदि आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं जिनका उम्र 6 वर्ष या उससे अधिक है और आप चाहते हैं उन बच्चों का नामांकन किसी प्राइवेट स्कूल में करे तो यह लेख आपके लिए बेहद खास होने वाला है , आइए जानते है क्या है बिहार ज्ञानदीप पोर्टल?

Bihar Gyandeep Portal क्या है?

बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई पहल ला रही है। इसी कड़ी में बिहार ज्ञानदीप पोर्टल छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। बिहार ज्ञानदीप पोर्टल राज्य सरकार का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे मुख्य रूप से छात्रों की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक जगह लाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।

Bihar Gyandeep Portal का क्या है उद्देश्य?

Bihar Gyandeep Portal का मुख्य उद्देश्य है इस प्रकार से है

  • बिहार के हर छात्रों को डिजिटल रूप से शिक्षा से जोड़ना।
  • छात्रवृत्ति और योजनाओं में पारदर्शिता।
  • छात्रों का एकीकृत डेटा तैयार करना।
  • समय पर छात्रों को सहायता राशि पहुँचाना।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया से समय और पैसा दोनों की बचत।
  • गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को प्राइवेट (निजी) स्कूलों में निशुल्क या सस्ते में शिक्षा दिलाना।

Bihar Gyandeep Portal का लाभ कौन कौन ले सकते है?

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल का लाभ वे ही छात्र ले सकते है जो बिहार के गरीब/कमज़ोर परिवारों के बच्चों के लिए है, ताकि वे आरटीई नियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर फ्री या कम खर्च वाली शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Bihar Gyandeep Portal का क्यों है आवश्यक?

Bihar Gyandeep Portal का आवश्यक अगर आप बिहार राज्य के छात्र हैं और किसी भी प्रकार की सरकारी छात्रवृत्ति, मुफ्त शिक्षा, या शिक्षा से जुड़ी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में कराना बहुत जरूरी है। बिना रजिस्टर किए आपको किसी भी प्रकार के छात्रवृत्ति प्रदान नहीं किया जायेगा और आपको इससे वंचित कर दिया जाएगा।

Bihar Gyandeep Portal के लिए कौन कौन सी पात्रता होने चाहिए?

Bihar Gyandeep Portal रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। नीचे दिए गए आसान भाषा में समझते है

  • सबसे पहले पहले आपको बिहार ज्ञानदीप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर New Registration / Student Registration विकल्प चुनना है।
  • अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
  • मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें।
  • शैक्षणिक विवरण और बैंक डिटेल्स सावधानी से भरें।
  • सभी जानकारी सही से चेक कर Submit करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपना रसीद/ID प्राप्त कर इसे सुरक्षित रखे।

Bihar Gyandeep Portal से क्या क्या लाभ मिलेंगे?

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल से छात्रों को कई बड़े लाभ मिलते हैं जैसे:

  • छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में जायेंगे।
  • एक ही पोर्टल से कई योजनाओं का लाभ मिलेंगे।
  • आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक करने की सुविधा दी गई है।दस्तावेज़ों का डिजिटल रिकॉर्ड रहता है।

Bihar Gyandeep Portal में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज?

Bihar Gyandeep Portal में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे?

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

निष्कर्ष

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2026 बिहार के छात्रों के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। अगर आप चाहते हैं कि आपको सरकार की शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं का समय पर लाभ मिले, तो समय रहते ज्ञानदीप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

Post Office Fixed Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस में 2 लाख निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा

Post Office Fixed Deposit Scheme: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे Post Office Fixed Deposit Scheme के बारे में, अगर आप 2026 में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की Fixed Deposit (FD) Scheme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। इसमें सरकार की पूरी तरह से गारंटी होती है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और तय समय पर निश्चित ब्याज मिलता है।

Post Office Fixed Deposit Scheme क्या है?

Post Office Fixed Deposit Scheme एक ऐसी योजना है, जिसमें आप एक तय समय के लिए पैसा निवेश करते हैं और उस पर फिक्स ब्याज मिलता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए सही है जो किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और सुरक्षित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं।

Post Office FD new Interest Rate क्या है?

भारतीय डाकघर (Post Office) की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना एक बेहतरीन विकल्प है। वर्तमान में Post Office Fixed Deposit Scheme के तहत 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक 6.90% से 7.0% वार्षिक ब्याज दर दी जा रही है। विशेष रूप से 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर सबसे अधिक 7.10% ब्याज मिल रहा है। यदि कोई निवेशक Post Office Fixed Deposit Scheme में ₹2 लाख की राशि निवेश करता है तो उसे ₹3 लाख से अधिक के राशि प्राप्त होगा।

Post Office Fixed Deposit Scheme के क्या है मुख्य फायदे?

  • 100% सुरक्षित निवेश
  • सरकार द्वारा समर्थित योजना
  • न्यूनतम निवेश सिर्फ ₹1,000
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध
  • 5 साल FD पर टैक्स बचत
  • सीनियर सिटिजन के लिए भरोसेमंद विकल्प

Post Office Fixed Deposit Scheme में निवेश के लिए आवेदन कैसे करे?

Post Office Fixed Deposit Scheme में आवेदन करना बेहद आसान है

आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर Post Office Fixed Deposit Scheme का खाता खोलकर आप अपना सही सही जानकारी भर कर एजेंट के जरिए आप निवेश कर सकते है । या आप India Post की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी FD खाता खोल सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप 2026 में 2 लाख रुपये को सुरक्षित और भरोसेमंद से निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस FD स्कीम एक अच्छा विकल्प है। इसमें न तो किसी प्रकार का रिस्क है और न ही पैसे डूबने का डर होता है। यह सरकार के दायरे में रहकर काम किया जाता है।

CBSE Practical Exams 2026: छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

CBSE Practical Exams; नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे CBSE Practical Exams के बारे में , आजकल सभी CBSE छात्रों के मन में यही सवाल होता है कि “प्रैक्टिकल कब से शुरू हो रहे हैं? क्या नियम हैं? कैसे अच्छे मार्क्स लाएं?”

CBSE Practical Exam 2026 कब होंगे?

CBSE आमतौर पर वर्ग 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षक जनवरी और फरवरी माह के बीच में आयोजित करती है। उम्मीद यही जताई जा रही है कि इस बार भी उसी तारीख पे आयोजित करती जाएगी। हालांकि, अंतिम तारीखें CBSE द्वारा ऑफिशियल नोटिस में ही घोषित की जाएंगी।

CBSE Practical Exam कहां और कैसे होगी?

  • प्रैक्टिकल परीक्षा छात्रों के अपने स्कूल में ही कराई जाती है।
  • बाहर से आए एक्सटर्नल एग्जामिनर परीक्षा लेते हैं।
  • स्कूल द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा होती है।

CBSE Practical Exam में किन किन विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होती है?

CBSE Practical Exam कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा की बात करे तो –

  • Chemistry
  • Biology
  • Physics
  • Computer science
  • और अन्य वोकेशनल विषय

CBSE कक्षा 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा की बात करे तो –

Science और आर्ट्स विषयों का होता है।

CBSE में Practical Exam, कितने नम्बर के होते है?

CBSE में Practical Exam की नंबरों की बात करे तो कक्षा 10वीं और 12वी में 20 से 30 नंबरों की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें छात्रों को प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट फाइल को तैयार कर अपने स्कूल में सबमिट करना होता है।

CBSE Practical Exam में छात्रों के लिए क्या है नए सुझाओ?

  • प्रैक्टिकल फाइल समय पर और साफ-सुथरी तैयार करें।
  • विवा के लिए NCERT के कॉन्सेप्ट अच्छे से समझें।
  • परीक्षा वाले दिन स्कूल यूनिफॉर्म और आई-कार्ड जरूर रखें।
  • घबराने की बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें।

निष्कर्ष


CBSE Practical Exam 2026 छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सही समय पर तैयारी और बेसिक समझ के साथ छात्र आसानी से अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। जैसे ही CBSE की ओर से आधिकारिक तारीखें जारी हों, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल और CBSE की वेबसाइट से अपडेट जरूर चेक करते रहें।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: बिहार के प्रत्येक छात्र को ₹1000 दे रही बिहार सरकार

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना : नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे मुख्यमंत्री 7 निश्चय स्वयं सहायता योजना के बारे में , जी हा दोस्तो आपने सही पढ़ा अब बिहार सरकार यूवाओ को नौकरी की तैयारी करने के लिए सरकार दे रही है ₹1000 की महीना, जिससे यूवाओ के लिए आर्थिक सहायता और शिक्षा में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का क्या है मुख्य लक्ष्य

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं के लिए आर्थिक सहायता (मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना), कौशल विकास (कुशल युवा कार्यक्रम), और शिक्षा के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी पहल शामिल हैं, जिसका लक्ष्य बिहार के युवाओं को सशक्त बनाना और राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री 7 निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में कौन कौन सी योजनाएं शामिल है

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY):

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत यदि युवा लाभ लेना चाहते है तो उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष होने चाहिए जो 12वीं पास हो लेकिन उच्य शिक्षा प्राप्त नहीं किए हो जो रोज़गार खोजने में सरकार ₹1000 की आर्थिक सहायता हर महीने 2 वर्षों तक देने का घोषणा की है इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी ढूंढने में सक्षम बनाना है ।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जो छात्र उच्य शिक्षा प्राप्त करना चाहते है आपको सरकार ₹4 लाख रूपए का आर्थिक सहायता ऋण प्रदान करती है । इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त रूप उच्य शिक्षा प्रदान करना है ।

कुशल युवा कार्यक्रम

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जो छात्र उच्य शिक्षा प्राप्त करना चाहते तो उनकी उम्र 15 से 20 वर्ष तक आयु होना अनिवार्य हो। इसमें 10वीं उत्तीर्ण युवाओं को हिंदी , अंग्रेजी और कंप्यूटर का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है। कुशल युवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त रूप से कौशल और तकनीकी क्षेत्र में सुधार करना है ।

  • हर घर नल योजना
  • हर घर बिजली योजना
  • हर घर शौचालय निर्माण योजना
  • हर ग्रामीण क्षेत्र में पक्की नाली और गली का निर्माण कराना

निष्कर्ष

निश्चय योजना‘ बिहार सरकार के सात निश्चय का हिस्सा है, जो शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से राज्य के युवाओं और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करना है

BPSC TRE 4 Latest Update : टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम TRE 4.0 को लेकर बड़ी खबर

0

BPSC TRE 4 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम (TRE) 4.0 की प्रक्रिया किया शुरू । यह प्रक्रिया का नोटिफिकेशन अगले वर्ष यानी जनवरी के मध्य तक आने की संभावना जताई है , जो लाखों अभ्यर्थियों को उम्मीद का किरण फिर से जगा है । बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने हाल ही में यह घोषणा की है कि मध्य जनवरी 2026 तक यह अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद आयोग द्वारा नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जाएगा।

BPSC TRE 4 में कितने पदों पर होगी बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा मुख्य रूप से 27000 से लेकर 30000 पदों पर बहाली प्रक्रिया किया जाएगा। ये पद प्राइमरी (कक्षा 1-5), मिडिल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों के लिए होंगे। इसमें PRT, TGT और PGT कैटेगरी शामिल रहेंगी।

4

BPSC TRE 4 के तहत क्या है बिहार सरकार का लक्ष्य

बिहार सरकार का लक्ष्य हर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा, जिसके तहत राज्य के हर स्कूल में पर्याप्त और योग्य टीचर उपलब्ध हों, ताकि बच्चों को बेहतर और उच्य शिक्षा प्राप्त कर सके।

BPSC TRE 4 परीक्षा का इस बार क्या रहेगा पैटर्न

बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा का पैटर्न जो पहले की बहाली में था उसी तरह इस बहाली में भी होगा , जो ऑफलाइन (OMR शीट), जिसमें भाषा, जनरल स्टडीज और सब्जेक्ट का पेपर होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इसमें आवेदकों की उम्र सीमा की बात करे तो 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और और जो पिछड़ी जाति के अंतर्गत आते है तो उन्हें 5 वर्ष तक आवेदन करने की छूट होती है । जो छात्र इस बार की बहाली में शामिल होंगे तो वे अपनी तैयारी NCERT बुक्स, पिछले पेपर्स और मॉक टेस्ट पर के अनुसार करे।

BPSC TRE 4 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क क्या रहेगा

BPSC TRE 4 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कैटिगरी के अनुसार शुल्क तय होता है जिसमें जनरल कैटेगरी को 750 रुपए और रिजर्व्ड कैटेगरी 200 रुपए तय किए गए है ।

BPSC TRE 4 में आवेदन की प्रक्रिया क्या होगा

बिहार लोक सेवा आयोग में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगा।आवेदक को बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा ।

जैसे ही आवेदन शुरू होगा, आपको इस लेख के माध्यम से बता दिया जाएगा, इसके लिए आप हमारे व्हाट्सग्रुप में जुड़े रहें।

PMEGP Loan Apply: अब पाए लाखों रुपए तक का लोन और साथ में सब्सिडी

PMEGP Loan Apply: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे कि भारत सरकार खुद का रोजगार करने के लिए दे रहे ₹ 25 लाख तक की लोन, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में थे और किसी कारण नहीं मिली तो आप खुद का रोजगार शुरू कर लाखों रुपए कमाना चाहते है तो यह लेख आपके लिए वरदान साबित होगा।

आज हम इस लेख के बारे में जानेंगे कि सरकार बिना किसी गारंटी के साथ ₹25 लाख तक लोन दे रही है और साथ में 35 % तक की सब्सिडी भी दे रही है। आप इस योजना का बिना देरी किए लाभ ले सकते है।

PMEGP Loan क्या है?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा लागू किया गया है। यह योजना नए माइक्रो-एंटरप्राइज शुरू करने के लिए बैंक आपको लोन पर सब्सिडी प्रदान करती है, ताकि लोग स्वरोजगार प्राप्त कर सकें ।

PMEGP Loan का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इसका मुख्य उद्देश्य निम्न है

  • देश के हर युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नए रोजगार स्थापित कर रोजगार दिलाना है।
  • विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं, पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं और विशेष वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग आदि) को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
  • नए उद्यमियों को वित्तीय सहायता (क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी), प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाना।

PMEGP Loan का लाभ कौन कौन ले सकता है?

PMEGP Loan का लाभ वे व्यक्ति ले सकते है जो बेरोजगार हो , जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य है। जो व्यक्ति ₹10 लाख से ऊपर का लोन लेना चाहते है तो उनकी योग्यता कम से कम योग्यता 8वीं पास होना अनिवार्य है।

PMEGP Loan के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण इत्यादि

PMEGP Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

PMEGP में ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है- http://kviconline.gov.in/pmegpeportal पर जाएं → आधार से रजिस्टर करें (OTP आएगा)। लॉगिन करके फॉर्म भरें व्यक्तिगत जानकारी, प्रोजेक्ट डिटेल्स, बैंक अकाउंट और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। सबमिट करें → Application ID मिलेगा और उस पर क्लिक कर अपना स्टेटस देखे।

निष्कर्ष

सरकार यूवाओ को नए बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी के 25 लाख तक लोन देती है, जिसमें 15-35% तक सब्सिडी मिलती है। यह योजना बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण लोगों को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद करती है।

UP Job News Latest Update: योगी सरकार नए वर्ष में देगी लाखों नौकरियां

UP Job News Latest Update: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे कि बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के सरकार योगी आदित्यनाथ जी के तरफ से नए वर्ष के अवसर पर बंपर सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की है।

नया साल 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने घोषणा किया है कि आने वाले समय में राज्य में लगभग डेढ़ लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। खास बात यह है कि इसमें पुलिस और शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां होने वाली हैं। जो छात्र लंबे समय से पुलिस और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे है, उनके लिए यह मौका वरदान साबित होगा। यह कदम न सिर्फ बेरोजगारी कम करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

पुलिस विभाग में 50 हजार पदों पर भर्ती

बात करे तो सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस विभाग में की जानी है जो राज्य के कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार पुलिस विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें सिपाही, उपनिरीक्षक (SI), हेड कांस्टेबल और अन्य तकनीकी पद शामिल हो सकते हैं।

शिक्षा विभाग में भी मिलेंगी 50 हजार नौकरियां

शिक्षा विभाग की बात करे तो 50 हजार से अधिक भर्ती दी जाएगी।शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार शिक्षा विभाग में भी लगभग 50 हजार पदों पर भर्ती करने की योजना बना रही है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा से जुड़े पद शामिल हो सकते हैं।

बेरोजगार युवाओं के लिए क्या है खास?

बेरोजगार युवाओं के लिए खास बाते निम्न है

  • बड़े पैमाने पर लाखों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियां देना।
  • राज्य के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी।

कब से शुरू होगी बहाली प्रक्रिया ?

भर्ती प्रक्रिया की शुरू अभी राज्य सरकार की अलग अलग विभागों की कलेंडर जारी किया जाना बाकी है , संभावना जल्द ही बताई जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट और सरकारी पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

निष्कर्ष

नया साल 2026 में बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार , सरकारी नौकरियां देना की तैयारी शुरू कर दी है। योगी सरकार का यह घोषणा युवाओं के सपनो को उड़ान भरेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Interest Rate 2026: क्या सच में नए साल में बढ़ गई ब्याज दरें? जानिए सच बाते ऐसे

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Interest Rate 2026: नमस्कार साथियों आज हम बात करेंगे नए वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर के बारे में। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं-

क्या नए साल 2026 में Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) की ब्याज दर बढ़ी?

सरकार ने नए साल की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानी सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर पहले जैसी ही बनी हुई है।अभी के लिए SSY पर लगभग 8.2% वार्षिक ब्याज मिल रहा है

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही है जो लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है, खास कर बेटियों की यह योजना चलाई जा रही है।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) क्या है उद्देश्य?

Sukanya Samriddhi Yojana का मुख्य उद्देश्य यह है कि बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और सक्षम बनाना है। यह योजना सरकार ने इसलिए शुरू की ताकि बेटियों की शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए माता-पिता पहले से बचत कर सकें।

Sukanya Samriddhi Yojana में कितने रुपए से निवेश करना शुरू करे?

Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश करने की सीमा भारत सरकार के द्वारा पहले से ही तय की गई है, प्रत्येक क्लास के व्यक्ति इस योजना का लाभ ले पाए। SSY में आप न्यूनतम निवेश राशि ₹250 सालना शुरू होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ कैसे ले?

Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले एक खाता खोलना होगा जो इस प्रकार है,

Sukanya Samriddhi Yojana में अविभावक अपने बेटी के के भविष्य के आपने नाम से खाता खुलवाते है। यह योजना सिर्फ बेटियों के भविष्य के लिए ही लाया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana में कितने साल तक निवेश करना होगा?

Sukanya Samriddhi Yojana में भारत सरकार ने निवेश करने की सीमा तय समय तक ही सीमित किया है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति इसका पूरा लाभ उठा सके। जब आपके बेटी के जन्म के समय आप अपने बेटी के भविष्य के लिए खाता खोलकर उसमें लगातार 15 वर्षों तक निवेश करना होता और आपकी बेटी की उम्र जैसी ही 15 वर्ष हो जाती है तो आप निवेश किए हुए राशि ब्याज सहित निकाल सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana में खाता कहा से खुलवाए?

Sukanya Samriddhi Yojana में खाता आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर खाता खुलवा सकते है। खाता खुलवाने के लिए आपको अपने पहचान पत्र लेकर जाना होगा है जैसे खुद का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, इत्यादि।