HomeSarkari YojanaE Shram Card Registration Kaise Kare 2025 : ई श्रम कार्ड ऐसे...

E Shram Card Registration Kaise Kare 2025 : ई श्रम कार्ड ऐसे बनाये बिल्कुल फ्री में, मिलेगा 3000 महीना

E Shram Card Registration Kaise Kare 2025 : असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से ई श्रम कार्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा, मासिक पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

आज हम आपको इस लेख में ई श्रम कार्ड के बारे विस्तार से बताएंगे कि ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2025, इसके लिए जरूरी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है। इसलिए आप सभी लोग इस लेख को जरूर पढ़ें।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड शुरू किया है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई तरह की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱

⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

ई श्रम कार्ड के फायदें : E Shram Card Registration Kaise Kare 2025

  • ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत, किसी दुर्घटना की स्थिति में श्रमिक को ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिक को60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।।
  • ई श्रम कार्ड से श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता : Eligibility Required for E Shram Card 2025

  • ई श्रम कार्ड के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • ई श्रम कार्ड का लाभ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक को दिया जाएगा। जैसे – मजदूर, घरेलू कामगार, फेरीवाले, रिक्शा चालक, खेतिहर मजदूर, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक आदि।
  • ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 59 वर्ष होनी चाहिए।
  • पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे लोगों को ई श्रम कार्ड योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज : Required Documents for E Shram Card 2025

  • आवेदक का आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है)।
  • आवेदक का बैंक अकाउंट पासबुक (जिसमें IFSC कोड स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए)।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदक मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए जरूरी)।

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? : How to apply for E Shram Card online?

  • ई श्रम कार्ड के लिए आप सभी आवेदकों को सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर “Register on e-Shram” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको आधार नंबर दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग आदि सही सही भरना होगा।
  • आप कौन-सा काम करते हैं, कितनी आय है आदि। ये सभी जानकारी भरना होगा।
  • बैंक खाते की जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • अब आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी को सही सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद, आपको UAN नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें? : E Shram Card Registration Kaise Kare 2025

  • ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • “अब आपको Already Registered” सेक्शन में जाकर “Download UAN Card” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको OTP दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • अंत में, “Download UAN Card” पर क्लिक करके ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ई श्रम कार्ड के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Important Links for E Shram Card 2025

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

ई श्रम कार्ड डाउनलोड : यहां से करें

🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!

⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

SK Jain
SK Jain
Suryalal Kumar completed his B.Com in Account Honors from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur, Bihar. Has 8 years of working experience in the field of journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular